टीम इंडिया और बांग्लादेश एक बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया. भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों की बड़ी जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की ओर भी बड़ा कदम बढ़ा लिया है. दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर राज कर रहा है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका में टीम इंडिया के बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसकी PCT (Points Percentage) 62.5 है. गौरतलब हो, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप की दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसकी PCT 50.00 है. न्यूजीलैंड इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेल रहा है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका के लिहाज से बहुत ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है.
न्यूजीलैंड के बाद अंक तालिका में श्रीलंका चौथे स्थान पर है, जिसकी PCT 42.86 है. इसके बाद इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है, जिसकी PCT 42.19 है. बांग्लादेश छठे स्थान पर है और उसकी PCT 39.29 है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर है, जिसकी PCT 38.89 है. पाकिस्तान आठवें स्थान पर है और उसकी PCT 19.05 है, जबकि वेस्ट इंडीज नौवें स्थान पर है, जिसकी PCT 18.52 है.
आपको बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में, हर जीत के लिए टीम को 12 अंक मिलते हैं. अगर टेस्ट ड्रॉ होता है, तो दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलते हैं. वहीं, अगर टेस्ट टाई होता है, तो दोनों टीमों को 6-6 अंक मिलते हैं. भारत की जीत और अन्य टीमों की स्थिति को देखते हुए, आने वाले मैचों में प्रतियोगिता और भी दिलचस्प होने वाली है.
आपको बता दे, टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले दोनों फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई किया था, और इस बार भी टीम इंडिया के फाइनल मैच खेलने की पूरी संभावना है. हालांकि टीम इंडिया को पिछले दोनों टेस्ट चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा. पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी तो वहीं पिछली बार भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था.