7 सालों में जब कभी भी योगी की जरूरत यूपी की जनता को पड़ी, वो हर वक्त खड़े रहे, अब योगी को आपकी जरूरत है, क्या आप योगी का साथ देंगे. क्या आप अपना नाम, अपना मोबाइल नंबर और अपने जिले का नाम कमेंट में लिखकर योगी तक एक मैसेज पहुंचाएंगे, मैसेज जरूरी नहीं कि आपकी समस्या से जुड़ा हो, मैसेज योगी का हौसला बढ़ाने वाला भी हो सकता है, मैसेज एक पिता के रूप में योगी को रास्ता दिखाने वाला भी हो सकता है, मैसेज एक मां के रूप में बेटे की लंबी उम्र की दुआं का भी हो सकता है, मैसेज एक बहन के रूप में भाई की रक्षा का वचन भी हो सकता है, आप कौन सा मैसेज करेंगे, ये आपको तय करना है, लेकिन मैसेज करना कैसे है, लिखना क्या है, वो हम आपको बताते हैं. फिलहाल सीएम योगी तक अपनी बात पहुंचाने के 4 रास्ते हैं.
पहला रास्ता- सीएम हेल्पलाइन 1076- इस पर फोन करके शिकायत की जाती है, एक दिन में इस नंबर पर 80 हजार शिकायत सुनी जा सकती है.
दूसरा रास्ता- Chief Minister Office, Uttar Pradesh नाम से एक व्हाट्सऐप चैनल है, वहां आप सीधे शिकायत कर सकते हैं, 9 महीने पहले ही योगी ने इसे लॉन्च किया है.
तीसरा रास्ता- jansunwai.up.nic.in पर जाकर आप न सिर्फ सीधा शिकायत कर सकते हैं, बल्कि अगर शिकायत पर सुनवाई न हो तो रिमांइडर भी भेज सकते हैं. यानि समाधान क्यों नहीं हुआ, ये भी पूछ सकते हैं.
चौथा रास्ता- जनता दरबार में सीधा सीएम योगी से मिल सकते हैं. गोरखनाथ मठ या लखनऊ में सीएम आवास पर जाकर जनता दरबार में सीधा योगी से मिल सकते हैं, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती.
अगर आप अपने इलाके के दारोगा, एसडीएम, डीएम, एसपी, प्रधान, विधायक या सांसद से परेशान हैं तो इन चारों रास्तों के जरिए सीएम से सीधा शिकायत कर सकते हैं, लेकिन सीएम योगी तक अगर आप कोई खास मैसेज पहुंचाना चाहते हैं तो ये तरीका ठीक नहीं होगा, क्योंकि इससे उन लोगों को परेशानी होगी, जो असल में अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं, इसलिए सोशल मीडिया के इस जमाने में थोड़ा दिमाग लगाइए, ट्विटर, फेसबकु, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप चैनल पर अपना सपोर्ट दिखाइए, पर ये सिर्फ उतने ही लोगों तक पहुंचेगा जितने आपके फ्रेंडलिस्ट में हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आप इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में जाइए, वहां अपना नाम, अपना जिला, और अपना मोबाइल नंबर लिखिए. और इतनी संख्या में लिखिए कि ये वीडियो सीधा सीएम योगी तक पहुंचे और उसके बाद हम एक सर्वे के नतीजे सार्वजनिक कर सकें कि यूपी की 25 करोड़ की जनता क्या चाहती है. आपके मैसेज के साथ-साथ हमारे पांच सवाल भी आपसे हैं, जिनका जवाब आप कमेंट बॉक्स में जरूर दीजिए, ताकि हर साल यूपी की सियासी हवा में जो शिगुफा छोड़ा जाता है, वो हमेशा-हमेशा के लिए या तो शांत हो जाए, या मामला आर-पार का हो.
आपका जवाब ही ये बताएगा कि योगीराज में रामराज वाला दावा कितना सही या गलत है. आपका एक कमेंट समूचे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल सकता है, इसलिए कमेंट करें और सीएम योगी तक अपनी बात पहुंचाएं.