राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखा जा रहा है..लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तापमान 45 डिग्री को पार गया है..गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है. गर्मी और लू के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है..ऐसे में लोगों को इंतजार है तो बस मानसून का ताकि इस भीषण गर्मी से राहत मिल पाए.
इस समय रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. जहाँ लोग अब सिर्फ बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं तो वहीं अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ी खबर साझा की है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बिहार के रास्ते वाराणसी में मॉनसून की एंट्री हो सकती है. 19-20 जून तक मॉनसून की वजह से कहीं हलकी बारिश और गरज देखने को मिल सकती है. यानी कि 19 जून से यूपी के पूर्वी जिलों में मानसून दस्तक दे सकता है.
लेकिन इस समय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ को बारिश देखने के लिए थोड़ा सा इंतज़ार करना पड़ सकता है.. फिलहाल अगले दो से चार दिन तक भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में 24 तारिख से बारिश की शुरुआत हो सकती है.
यही नहीं ऐसा कहा जा रहा है कि देश में 24 जून के बाद से मानसून दस्तक दे सकता है. बीते 1 हफ्ते से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का इस बारे वो रूप देखने को मिल रहा है जो शायद पहले कभी नहीं देखा... कहीं कहीं पारा 50 डिग्री तक है.. तो कहीं पारा 45 डिग्री तक जा रहा है.. इन सब को देखते हुए मौसम विभाग जहाँ मानसून को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है तो वहीं चेतावनी भी दे रहा है.. कि अगर बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले और अगर आप बहार जा भी रहे हैं तो अपने फेस को कवर कर के निकले सतह ही अपने आप को समय समय हाइड्रेट करना न भूलें.