भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. इसलिए यहां की राजनीति में हर किसी की दिलचस्पी रहती है. हर कोई भारत की राजनीति से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानना चाहता है. अब रजनीती की बात आती है तो देश की राजनीति में अलग जगह रखने वाले नेताओं को कैसे भूला जा सकता है. जिनके दम पर भारत को दुनियाभर में अलग पहचान मिली. तो इस वीडियो में हम आपको भारत के पांच सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने दृष्टिकोण से न केवल देश को बदलने में मदद की बल्कि पूरे विश्व में भारत की छवि को मजबूत किया,
5. नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. 17 सितंबर 1950 को वडनगर, गुजरात में जन्मे नरेंद्र मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे इसके बाअद 2014 में वो पीएम चुने गए और केंद्र की राजनीति में आ गए . उनके पर्द्धमंत्री रहते हुए देश में कई कदम उठाए गए, जैसे कि 'मेक इन इंडिया', 'स्वच्छ भारत अभियान', 'आयुष्मान भारत योजना' और 'डिजिटल इंडिया'.
4. अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी बीजेपी उन लोगों में से हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी बनाई थी. साथ ही ये भारत के 10वें प्रधानमंत्री भी रहे थे. 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था. वाजपेयी एक अच्छे वक़्ता, पत्रकार और कवि थे. भारत ने उनके ही नेतृत्व में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किए था जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी थी. जब वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे उस दौरान देश में आर्थिक सुधार हुआ, विकास हुआ और सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण हुआ था.
3. इंदिरा गांधी
इस लिस्ट में जवाहर लाल नेहरू की बेटी और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम है. इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी का कार्यकाल कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने बांग्लादेश को स्वतंत्र करवाया. दुग्ध और कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के लिए उनके शासनकाल में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति जैसे कार्यक्रम लाए गए जिसका असर भी हुआ . हालांकि उनका कार्यकाल तब विवादों में घिर गया जब उन्होंने आपातकाल लागू किया था. आज भी इमर्जेन्सी की आलोचना कर कांग्रेस को घेरा जाता है.
2. जवाहरलाल नेहरू
नंबर 2 पर हैं आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू. अंग्रेजों को भारत से निकलने के लिए भारत को आज़ाद करवाने के लिए जो आंदोलन चले उसमें इन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ये स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे. 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू एक लेखक और विचारक थे, जिन्होंने 'ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री' और 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' जैसी किताबें लिखीं. नेहरू के प्रधानमंत्री रहते हुए आर्थिक और औद्योगिक के क्षेत्र में भारत ने काफी तरक्की की.
1. महात्मा गांधी
नंबर 1 पर जो नाम है उन्हें सभी बापू कहकर भी पुकारते हैं. पहचान तो गए होंगे आप. जी हां इस लिस्ट में नम्ब्र 1 है महात्मा गांधी, भारत को आज़ाद करवाने वाले प्रमुख नेता. अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत पर चलकर इन्होने देश को आज़ाद करवाया. गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था. दक्षिण अफ्रीका से भारत लौट कर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को और तेज़ी दी और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जनांदोलन शुरू किया . देश को आदाज़ करवाने के लिए उन्होंने अपनी जी जान लगा दी जिसका फल मिला 15 अगस्त 1947 को और देश आज़ाद हो गया.
भारत के इन पांच महान राजनेताओं ने जनता के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई. इनकी कहानियां और योगदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे. इस लिस्ट में आपका पसंदीदा नेता कौन है उसका नाम कमेंट कर के बता सकते हैं. साथ ही ये जानकारी आपको कैसी लगी ये भी बताइए.