खान सर से विवाद के बीच ज्ञान बिंदु वाले रौशन सर के भाई की संदिग्ध मौत, हमले में थे आरोपी

Amanat Ansari 14 Jun 2026 03:18: PM 1 Mins
खान सर से विवाद के बीच ज्ञान बिंदु वाले रौशन सर के भाई की संदिग्ध मौत, हमले में थे आरोपी

पटना/विराटनगर: बिहार के कोचिंग जगत में लंबे समय से चले आ रहे ग्यान बिंदु एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज के विवाद ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

उनका शव होटल से बरामद होने के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

क्या था पूरा मामला?

हाल ही में खान सर की कोचिंग संस्था पर हुए हमले के मामले में रौशन आनंद और प्रिंस यादव दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि प्रिंस यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चले गए थे. उसी दौरान यह घटना सामने आई. प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के दैनिक संचालन और प्रशासनिक कार्यों को संभालते थे. बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले रौशन आनंद परिवार में इस घटना से मातम का माहौल है. उनके पैतृक गांव धमसैना में लोगों की भीड़ जुट गई है.

नेपाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जांच में यह बात सामने आने की उम्मीद है कि मौत प्राकृतिक थी या इसमें कोई संदिग्ध पहलू जुड़ा है. कोचिंग जगत के इस विवाद और अब हुई संदिग्ध मौत ने पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना दिया है. आगे की जांच रिपोर्ट आने के बाद और तथ्य सामने आ सकते हैं. पुलिस की जांच जारी है. हम लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Gyan Bindu Academy Prince Yadav Roshan Anand Nepal Hotel Death

Recent News