रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा टी20 इंटरनेशनल का कप्तान, रेस में 24 साल का खिलाड़ी सबसे आगे!

Global Bharat 02 Jul 2024 08:14: PM 4 Mins
रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा टी20 इंटरनेशनल का कप्तान, रेस में 24 साल का खिलाड़ी सबसे आगे!

29 जून 2024, ये तारीख टीम इंडिया के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए याद रखी जाएगी। इस दिन टीम इंडिया ने एक दशक से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद चैंपियन बनी। जब पूरा देश इस जश्न में डूबना भी शुरू नहीं हुआ था उतने में ही टीम इंडिया के 2 सबसे बड़े सितारे रोको यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास का ऐलान कर देते हैं। उसके एक दिन के बाद टीम इंडिया के सबसे बड़े ऑलराउंडर में से एक रविंद्र जडेजा भी भावुक पोस्ट कर टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर देते हैं। रोहित शर्मा के जाने से कप्तान की जगह खाली हो गई है। इन तीनों की जगह खाली हो गई है। रोहित शर्मा की जगह नया कप्तान कौन आएगा? इसकी चर्चा सबसे ज्यादा है। साल 2026 को भारत और श्रीलंका कि मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेली जानी है ऐसे में बड़ा सवाल है कि वो कौन होगा जो भारतीय टीम को इस मेंगइवेन्ट में लीड करेगा। तीन खिलाड़ियों को इसके लिए दावेदार माना जा सकता है। वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा आगे भी संभालते रहेंगे लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि टी20 टीम में भारत का अगला कप्तान कौन होगा। यहां गौर करने वाली बात ये है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तुरंत बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाकर भेजा गया है। गिल के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है। तो क्या 24 साल के शुभमन गिल ही वो खिलाड़ी हैं जो भारतीय टी20 टीम को आगे भी लीड करेंगे। तो शायद इसका जवाब ना है। 

दरअसल BCCI के आगे एक मज़बूरी खड़ी हो गयी थी, जिस कारण गिल को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या में से किसी एक को इस दौरे के लिए टीम इंडिया की बागडोर देने वाली थी। लेकिन SKY और पांड्या दोनों ने इस दौरे के लिए मैनेजमेंट से ब्रेक मांगी जिसके बाद गिल को पहली बार टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया।  

रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। इनमें से किसी एक को कप्तान के रूप में देखा जा सकेगा। हालांकि यह अभी होता दिख नहीं रहा क्योंकि नए कोच और स्टाफ की घोषणा होना भी बाकी है। BCCI सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के नए हेड कोच को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जय शाह ने सोमवार को नाम का खुलासा तो नहीं किया कि कौन द्रविड़ का रिप्लेसमेंट बनेगा, लेकिन उन्होंने इस दौरान ये बताया कि श्रीलंका दौरे पर भारत को एक नया हेड कोच मिल जाएगा। आपको बता दें, गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच बन सकते हैं। उनके नाम की मुहर अभी लगी नहीं है लेकिन 29 जून को जब रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट लेते वक्त ये कहा, कि वो अभी संन्यास नहीं लेना चाहते... पर हालातों की वजह से उन्हें संन्यास लेना पड़ रहा है। जब रोहित ने ये स्टेटमेंट दिया तब लगभग ये कन्फर्म हो गया कि गंभीर टीम इंडिया का अगले हेड कोच बनने जा रहे हैं क्योंकी अभी कुछ दिन पहले ही एक खबर आयी कि गंभीर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए कई शर्तें BCCI के आगे रखी है। इन शर्तों में एक शर्त ये भी है कि वो नहीं चाहते रोहित, विराट या जडेजा टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा रहे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ख़त्म होते ही इन तीनों ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया। 

बहरहाल रोहित शर्मा की विरासत टी20 टीम में कौन संभालेगा, अब इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। दरअसल रेस में जिन 3 खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे है, उनमे हार्दिक पांड्या के आंकड़े बतौर कप्तान सबसे बेहतर हैं। टी20 इंटरनेशनल टीम के मौजूदा उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को 16 टी20 मैचों में लीड किया जिसमे उन्होंने 10 मैचों में टीम को जीत दिलाई जबकि 5 मैचों में भारतीय टीम को हार नसीब हुई। 1 मैच बेनतीजा रहा। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की 7 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्होंने टीम को 5 मैचों में जीत दिलाई है। जबकि सूर्या भाऊ की कप्तानी में टीम को 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। ऋषभ पंत के आंकड़ें बतौर कप्तान देखें तो उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 5 मैच खेले जिसमे टीम को 2 में जीत, 2 में हार और एक मैच ड्रॉ रहा। 

रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के टी20 कप्तान बनने की रेस में भले ही सूर्या, हार्दिक और पंत का नाम सबसे आगे हो लेकिन श्रेयस अय्यर भी इस चर्चा का विषय बने हुए है। IPL 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खिताब अपने नाम किया। कोलकाता के मेंटॉर गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच की रेस में भी आगे चल रहे हैं। ऐसे में वह श्रेयस पर भरोसा जता सकते हैं। श्रेयस को बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्‍ट्रैक्‍ट नहीं मिला था।

t20 world cup 2024 rohit sharma virat kohli hardik pandya suryakumar yadav rishabh pant gautam gambhir

Recent News