Sonakshi Sinha Wedding : क्या सोनाक्षी और जहीर की शादी में नहीं आएंगे उनके भाई, कहा- मेर अकोइ लेना देना नहीं और...!

Global Bharat 19 Jun 2024 06:47: PM 2 Mins
Sonakshi Sinha Wedding : क्या सोनाक्षी और जहीर की शादी में नहीं आएंगे उनके भाई, कहा- मेर अकोइ लेना देना नहीं और...!

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है.. जब से ये खबर सामने आइए है तब से ही सोनाक्षी और उनके लवर यानी जहीर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.  यही नहीं इस शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा के घर में कुछ ठीक ठाक नहीं है.. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जब सोनाक्षी ने अपनी शादी के बारे में फैंस को हिंट दिया था तब उनके परिवार की तरफ से कुछ कहा नहीं गया था. काफी दिनों बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना बयान सामने रखा था. अपनी बहन की शादी की खबरें सुनकर सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर सोनाक्षी के फैंस को धक्का लगा है... 

शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दिनों अपने बयान में कहा था कि अगर उन्हें उनकी बेटी बुलाएंगी तो वह शादी में जरूर शरीख होंगे, लेकिन भाई लव ने तो साफ कह दिया था कि उनका इस मैटर से कोई लेना-देना नहीं है. बेटी सोनाक्षी की जहीर संग शादी शायद एक्ट्रेस के घरवालों को मंज़ूर नहीं हुई है.. इसलिए दूरियां अब इतनी है कि सोशल मीडिया पर भी वो दिखाई दे रहा है. 

सवाल जो खड़ा होता है वो ये कि क्या शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी की खुशी में शरीख होंगी? इन चर्चाओं के बीच रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिससे सबकी चिंताएं बढ़ गयी.. 

बता दें कि जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी की शादी के चर्चाएं जब से शुरु हुई हैं, तब से शत्रुघ्न सिन्हा और उनका पूरा परिवार सुर्खियों में आ गया है. कहा जा रहा है कि सोना के इस फैसले पर परिवार अपनी सहमति नहीं जता रहा है. अब उस पोस्ट की बता करें तो रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा सहित उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, इस बता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है क्योंकि पहले से ही सोशल मीडिया पर उनके परिवार में कुछ लोग उन्हें फॉलो नहीं करते थे.. 

इससे पहले लव सिन्हा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए अपनी बहन की शादी के बारे में कहा था कि 'मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं और अगर ये खबर के संबंध में है, तो इस मामले में मेरा कोई भी कॉमेंट करना ठीक नहीं रहेगा.. उन्होंने कहा कि मेरा इस मामले से कोई देना नहीं हैं. 

इस बीच, खुद को सोनाक्षी का 'मामा' पहलाज निहलानी ने दावा किया था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी से शादी की योजना हीं बताने को लेकर नाराज हैं. शादी की अफवाहों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में शत्रुघ्न ने स्वीकार किया था कि अगर उनकी बेटी उन्हें बुलाएगी तो वो जरूरो शरीख होंगे.

#sonakshi sinha #bollywood news #sonakshi sinha wedding

Recent News