नई दिल्ली: बिहार में एक 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की खबर मिल रही है. जानकारी मिली है कि आरोपी युवक ने बच्ची को गोद में उठाकर गौशाला ले गया और उसके साथ दरिंदगी की. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि बच्ची घर से खेलने निकली थी, तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा और बहला फुसला कर उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया.
घटना के जानकारी मिलते ही परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी वारदात नालंदा जिले राजगीर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. मासूम के परिजनों ने बताया कि बुधवार को बच्ची खेलने के लिए घर से बाहर गई थी. तभी आरोपी युवक वहां पहुंच गया और गोद में उठाकर बच्ची को गौशाला ले गया. फिर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी के चंगुल से छुटकर बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई. बच्ची के बात को सुनकर मां के पैरो तले से जमीन खिसक गई. इसी बीच मामले की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को भी लगी. आरोप है कि ग्रामीणों ने मामले को दबाने की पूरी कोशिश, लेकिन बच्ची की मां किसी भी समझौते से इनकार करती रही. बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाई और मामले की शिकायत करने थाना पहुंच गई.
मासूम की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी रोहित उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है. वहीं घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति है. बच्ची के परिजन डरे हुए बताए जा रहे हैं, उन्हें डर है कि कहीं उसे समझौता करने पर मजबूर न किया जाए.