मार्स्यांगडी नदी में गिरी गोरखपुर से नेपाल जा रही बस, करीब 40 लोग थे सवार

Global Bharat 23 Aug 2024 01:13: PM 1 Mins
मार्स्यांगडी नदी में गिरी गोरखपुर से नेपाल जा रही बस, करीब 40 लोग थे सवार

शुक्रवार को यूपी के गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही भारतीय बस पोखरा से काठमांडो जाने के दौरान मार्स्यांगडी नदी में गिर गई. स्थानीय SP बीरेंद्र शाही जानकारी दी है कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 स्थित ऐन पहरा के पास यह दुर्घटना घटित हुई है. मौके पर स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी पहुंच चुके हैं और सेना के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी सूचना दे दी गई है. जानकारी मिली है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे. दुर्घटना की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने भी की है. 

जानकारी मिली है कि बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 लोगों का अभी भी पता नहीं चल सका है. सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे, जो इलाहाबाद से केशरवानी ट्रेवल्स की बस में सवार हुए थे. बस का ड्राइवर गोरखपुर निवासी मुर्तजा था, जानकारी मिली है कि इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई है. मृतक 15 लोगों के शव को नदी से बाहर निकाला जा चुका है.

Recent News