Basant Panchami: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की खूबसूरत तस्वीर बनाने वाली संभल की यह मुस्लिम लड़की कौन है?

Global Bharat 02 Feb 2025 08:06: PM 1 Mins
Basant Panchami: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की खूबसूरत तस्वीर बनाने वाली संभल की यह मुस्लिम लड़की कौन है?

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में एक मुस्लिम लड़की सैलीना बी ने बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की एक तस्वीर बनाई, जो न केवल कला प्रेम का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश देती है. सैलीना बी ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की मदद से इस विशेष दिन पर मां सरस्वती का चित्र बनाया. उसका उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देना है, ताकि दोनों धर्मों के लोग पहले की तरह एक साथ रह सकें.

सैलीना बी ने बताया, “मुझे ड्राइंग का शौक बचपन से था. एक साल से अधिक समय से मैं पेंसिल से तस्वीरें बना रही हूं और हाल ही में मैंने एक समाजसेवी महिला का चित्र भी बनाया था, जिसे मैंने उन्हें उपहार में दिया. आज बसंत पंचमी का त्यौहार है, और मैंने मां सरस्वती का चित्र बनाने का निर्णय लिया है.

मेरा मानना है कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका यही था. मैं चाहती हूं कि सभी लोग एकता के साथ रहें और हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. सैलीना बी के परिवार वाले भी उसके इस शौक में मदद करते हैं. वह कहती है, मेरे परिवार का साथ हमेशा मुझे मिलता है.

उन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया और मेरी कला को प्रोत्साहन दिया. मैं अब तक सैकड़ों तस्वीरें बना चुकी हूं और मेरा सपना है कि मैं एक कला अध्यापक बनूं. सैलीना बी ने कहा कि कलाकार का काम सिर्फ चित्र बनाना नहीं होता, बल्कि वह समाज को एकजुट करने और सकारात्मक बदलाव लाने का भी एक साधन होता है.

Basant Panchami Maa Saraswati Muslim girl Maa Saraswati Sambhal Sailina B

Description of the author

Recent News