लखनऊ के आमिर की काली करतूत, नाम बदलकर हिंदू लड़की से रेप, ममेरी बहन से छेड़छाड़, फिर...

Amanat Ansari 25 Jul 2025 04:44: PM 1 Mins
लखनऊ के आमिर की काली करतूत, नाम बदलकर हिंदू लड़की से रेप, ममेरी बहन से छेड़छाड़, फिर...

लखनऊ: बीकेटी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दूसरे समुदाय के विवाहित युवक ने हिंदू लड़की का शारीरिक शोषण किया है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद आमिर ने पहले नाम बदल कर युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा. मामला खुलने के बाद युवती ने जब विरोध करना शुरू किया तो, आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा.

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी के पास उसका अश्लील वीडियो भी है, जिसे वायरल करने की धमकी देता था. लोकलाज के कारण युवती ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर आने लगा तो उन्होंने पूरी बात मां को बताई. युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी ममेरी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की. पीड़िता ने कहा, ‘20 जुलाई को जब वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी धमका और उसके साथ जबरदस्ती की.’ युवती ने आरोप लगाया कि पास में रह रही ममेरी बहन के घर में घुसकर उसके साथ भी आरोपी ने अभद्रता की.

वहीं जब उसकी बहन शोर मचाया तो वह मोबाइल और बाइक छोड़कर भाग गया. जानकारी मिली है कि युवती द्वारा पूरी बात मां को बताने के बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की ठानी, लेकिन उसी दौरान युवती के दादा का देहांत हो गया और घर के सभी लोग अंतिम संस्कार में जुट गए. वहीं, जब अंतिम संस्कार से लौटे तो युवती ने बीकेटी थाने पहुंच कर आरोपी आमिर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. बीकेटी थाने के प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी है कि आरोपी मोहम्मद आमिर को पहले ही ममेरी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अब पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: छत से लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर बेटा न होने के कारण हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: ई रिक्शा चलाने वाले आरिफ ने 17 साल की लड़की के साथ की घिनोनी वारदात

यह भी पढ़ें: गुजरात की 5 लड़कियों को उन्नाव में क्यों किया गया गिरफ्तार? सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच

Lucknow Love Jihad Lucknow Crime News Lucknow Rape News UP News

Recent News