असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास मिनीबस और कंटेनर की भीषण टक्कर में 23 लोगों की मौत

Amanat Ansari 13 Nov 2026 07:04 PM 1 Mins
असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास मिनीबस और कंटेनर की भीषण टक्कर में 23 लोगों की मौत

काजीरंगा नेशनल पार्क: असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को एक मिनीबस की कंटेनर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, मिनीबस में सवार कई लोग कॉलेज के छात्र थे जो अपनी क्लास से लौट रहे थे.

यह हादसा नेशनल हाईवे 715 पर हुआ, जब यात्री वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई. मिनीबस गोलाघाट से नागांव की ओर जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक ऊपरी असम की तरफ जा रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल थीं. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

मिनीबस के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के इतिहास के बारे में भी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस वाहन पर 12 चालान कटे थे, जिनकी कुल रकम 38,500 रुपए थी और इनका भुगतान किया जा चुका है.

4,000 रुपए का एक और चालान अभी भी बकाया है. बताया जा रहा है कि यह जुर्माना असम में किसी कमर्शियल वाहन द्वारा तय सीमा से अधिक तेज गति से गाड़ी चलाने (ओवरस्पीडिंग) के लिए लगाया गया है.

गोलाघाट के सीनियर SP स्वप्ननील डेका ने पुष्टि की कि इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव दल क्षतिग्रस्त वाहन से शव निकालने का काम जारी रखे हुए हैं.

Recent News