यूपी में नया सियासी समीकरण: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे; CM फेस आजाद

Amanat Ansari 12 Nov 2026 01:33 PM 1 Mins
यूपी में नया सियासी समीकरण: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे; CM फेस आजाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी पारा तेजी से चढ़ गया है. असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गुरुवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा कर दी.

दोनों पार्टियों ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से नया मोर्चा बनाया है. इस गठबंधन के तहत वे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चंद्रशेखर आजाद का नाम आगे रखा गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने कहा कि यह गठबंधन दलितों, अल्पसंख्यकों, युवाओं, किसानों और हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ेगा. चंद्रशेखर आजाद ने साफ कहा कि यह महज तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि “सामाजिक परिवर्तन का मोर्चा” है.

गठबंधन का मकसद दलित और मुस्लिम वोटों को एकजुट करना बताया जा रहा है. यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने की तैयारी में है और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन भी भाजपा को चुनौती देने की कोशिश में जुटा है.

AIMIM Azad Samaj Party Samajik Parivartan Morcha Uttar Pradesh elections 2027

Recent News