बम की धमकी के बाद पंजाब में रोकी गई जम्मू-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन, मच गया हड़कंप

Global Bharat 30 Jul 2024 01:42: PM 1 Mins
बम की धमकी के बाद पंजाब में रोकी गई जम्मू-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन, मच गया हड़कंप

जम्मू से राजस्थान के जोधपुर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रोकने का मामला प्रकाश में आया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू से राजस्थान के जोधपुर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को पंजाब के फिरोजपुर में कासु बेगू स्टेशन पर रोक दिया गया, क्योंकि पुलिस को ट्रेन में बम की धमकी के बारे में एक फोन कॉल मिली थी.

इसे लेकर फिरोजपुर एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि फिरोजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कासु बेगू रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन रोकी गई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

विस्तृत जानकारी देते हुए फिरोजपुर एसएसपी ने संवाददाताओं को बताया है कि यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है. पंजाब पुलिस की तीन बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचेंगी. डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आगे की जांच जारी है. विस्तृत रिपोर्ट जल्द अपडेट की जाएगी.

Recent News