ईरान ने मोसाद के जासूस को दी फांसी! इजरायल को मिसाइल ठिकानों की लीक की थी जानकारी

Amanat Ansari 19 Sep 2026 04:00 PM 1 Mins
ईरान ने मोसाद के जासूस को दी फांसी! इजरायल को मिसाइल ठिकानों की लीक की थी जानकारी

तेहरान: ईरान ने एक जासूस को फांसी दे दी है, जिस पर इजरायल और अमेरिका को संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने का आरोप था. ईरानी न्यायपालिका की वेबसाइट के अनुसार, होसैन पदरान नाम के व्यक्ति को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई.

आरोप है कि पदरान ने इस्फहान प्रांत में मौजूद संवेदनशील सैन्य ठिकानों, खासकर मिसाइल ठिकानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी एजेंसियों तक पहुंचाई थी. ईरानी अधिकारियों का दावा है कि उसने इस जानकारी के बदले आर्थिक फायदा भी लिया था. पूछताछ के दौरान उसने खुद भी आर्थिक लाभ की बात कबूल की थी.

होसैन पदरान को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई. निचली अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा. इसके बाद उन्हें फांसी दे दी गई. ईरानी न्यायपालिका के अनुसार, 12 दिन तक चले युद्ध के दौरान देश के कई संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

जांच में ऐसे लोगों की भूमिका सामने आई, जो विदेशी एजेंसियों को जानकारी पहुंचा रहे थे. इसी जांच में पदरान का नाम भी उभरा. ईरान और इजरायल के बीच तनाव के बीच यह कार्रवाई हुई है. ईरान पहले भी इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता रहा है.

Iran Israel espionage military secrets Hossein Pedaran

Recent News