DUSU चुनाव 2026: ABVP का डंका! तीन पदों पर जीत, यश डबास बने अध्यक्ष

Amanat Ansari 19 Sep 2026 04:39 PM 1 Mins
DUSU चुनाव 2026: ABVP का डंका! तीन पदों पर जीत, यश डबास बने अध्यक्ष

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन पदों पर शानदार जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर यश डबास विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन के खाते में गया. मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए थे.

चारों पदों के विजेता

  • अध्यक्ष: यश डबास (ABVP) 
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) 
  • सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP) 
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)

अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा. कई राउंड में बढ़त बदलती रही, लेकिन अंतिम नतीजे में यश डबास ने बाजी मार ली. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने शुरुआत से ही मजबूत बढ़त बनाए रखी और आखिरकार जीत हासिल की. ABVP के पैनल से सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह भी विजयी रहे.

इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के तीन पद अपने नाम कर लिए, जबकि NSUI को एक भी सीट नहीं मिली. मतदान शुक्रवार को हुआ था, जिसमें 40.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी. ABVP की इस जीत के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की कमान एक बार फिर उनके हाथों में आ गई है.

DUSU Elections 2026 ABVP Yash Dabas DUSU President

Recent News