बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी, 2026 के अंत तक भूकंप, महायुद्ध और एलियंस से मुलाकात!

Amanat Ansari 19 Sep 2026 04:27 PM 1 Mins
बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी, 2026 के अंत तक भूकंप, महायुद्ध और एलियंस से मुलाकात!

नई दिल्ली: बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं. अनुयायियों का मानना है कि साल के आखिरी हिस्से, खासकर सितंबर के अंत तक, धरती और मानव सभ्यता के लिए बड़े उथल-पुथल भरे समय का संकेत है. बाबा वेंगा की बातों का विश्लेषण करने वाले लोगों के अनुसार, 2026 में प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है. दुनिया के 7 से 8 प्रतिशत हिस्से पर अचानक भयंकर प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं.

इसमें विनाशकारी भूकंप, शांत पड़े ज्वालामुखियों का फटना और अप्रत्याशित बाढ़ शामिल हैं. ये हादसे कई घनी आबादी वाले शहरों का नक्शा बदल सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति को लेकर भी चेतावनी दी गई है. यूरोप और एशिया के देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच सकता है. सीमाओं पर बढ़ते विवाद और कूटनीतिक नाकामी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल सकती है. सबसे हैरान करने वाला दावा अलौकिक दुनिया से जुड़ा है.

नवंबर 2026 के आसपास आकाश में विशालकाय उड़नतश्तरी या अंतरिक्ष यान दिखने का अनुमान है, जिसके बाद पहली बार इंसान का एलियंस से सीधा संपर्क हो सकता है. हालांकि वैज्ञानिक कहते हैं कि हर अनजान वस्तु एलियन नहीं होती. तकनीक के मोर्चे पर भी चेतावनी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतनी ताकतवर हो सकता है कि उसे इंसान के नियंत्रण में रखना मुश्किल हो जाए.

साथ ही, बड़े बैंकों के दिवालिया होने से भीषण आर्थिक मंदी आ सकती है, जिससे सोना और चांदी के दाम आसमान छू सकते हैं. रूस को लेकर भी एक दावा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2026 खत्म होने से पहले पद छोड़ सकते हैं. ये सभी बाबा वेंगा की कही गई भविष्यवाणियां हैं. विज्ञान और विशेषज्ञ इन्हें सिर्फ अनुमान मानते हैं. फिर भी इंटरनेट पर इनकी चर्चा जोरों पर है.

Baba Vanga prediction Baba Vanga Predictions 2026 September 2026 Predictions

Recent News