दिल्ली के बाद अब गुजरात के बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Global Bharat 06 May 2024 01:46: PM 1 Mins
दिल्ली के बाद अब गुजरात के बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली-NCR के स्कूलों की तरह ही अब गुजरात अहमदाबाद के 8 स्कूलों के धमकी भरे ई-मेल मिले हैं. मेल में इन स्कूलों को उड़ा देने की धमकी दी गई है. वहीं लोकसभा चुनावों से पहले स्कूलों को आए इन ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और जांच करने में जुट गई है.

शुरुआती जानकारी में स्कूलों को रूसी सर्वर से मेल आने की बात कही जा रही है. गुजरात में लोकसभा चुनावों की वोटिंग से पहले आए धमकी भरे ई-मेल ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया है, जिसे लेकर कई सारे स्कूल बंद हैं.

बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस विभाग सख्त एक्शन लेने की बात कह रहा है. जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है, उसकी भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही पुलिस द्वारा लोगों पर भी नजर रखी जा रही है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं कुछ भी अज्ञात मिले या दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए. यहां यह भी जानकारी देते चलें कि इससे पहले गुजरात से ही एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया था, जो कई हिंदूवादी नेताओं की हत्या की योजना बना रहा था.

Recent News