ED के बाद CBI ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, तिहाड़ में हुई थी लंबी पूछताछ

Global Bharat 25 Jun 2024 10:24: PM 1 Mins
ED के बाद CBI ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, तिहाड़ में हुई थी लंबी पूछताछ

ईडी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कल यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सीएम की जमानत पर सुनवाई होनै वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के साथ लंभी पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें लगा कि अब सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत है, तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. 

वहीं इस गिरफ्तारी के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि कल संसद सत्र में भयंकर बवाल मचने वाला है. इसी बीच AAP नेता संजय सिंह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा है कि केजरीवाल को कहीं सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिल जाए, इसलिए साजिश की गई है.  

बता दें कि अरविंदे केजरीवाल को पहले राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले रिहाई के आदेश पर रोक लगा दी थी. फिर आज खामियां गिनाते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दी गई थी.

Recent News