राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा (Rajasthan Deputy CM Premchand Bairwa) के बेटे की रील वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है और 7000 का जुर्माना लगाया है. इसके साथ साथ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज (Congress leader Pushpendra Bhardwaj) के बेटे पर भी कार्रवाई की गई है. दरअसल एक स्पताह पहले उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा (Deputy CM Premchand Bairwa) के बेटे चिन्मय कुमार बैरवा (Chinmay Kumar Bairwa) की एक रील वायरल हुई थी, जिस पर अब कार्रवाई की गई है.
वहीं कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज (Pushpendra Bhardwaj) के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज (Kartikeya Bharadwaj) को भी 7 हजार रुपए का नोटिस भेजा गया है. हालांकि रील वायरल होने के बाद मामला बड़ा न हो जाए उसे देखते हुए परिवहन विभाग ने चुप्पी साथ रखी थी, लेकिन जैसे ही लोगों ने मामले को उठाया परिवहन विभाग कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो गई है और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.
इसे लेकर जयपुर RTO में अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एआरटीओ प्रकाश टहलियानी ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने और सीट बेल्ट नहीं लगाने को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे चिन्मय बैरवा और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाजा के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज का 7-7 हजार का चालान काटा गया है और नोटिस भेजा गया है. साथ परिवहन विभाग ने गाड़ी संख्या RJ-19C-1394 की आरसी भी जब्त कर ली है.
एआरटीओ ने बताया कि चिन्मय कुमार बैरवा बालिग है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी है. इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने अपने बेटे को नाबालिग बताया था और कहा था कि वीडियो में मेरा बेटा नजर आ रहा है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. डिप्टी सीएम ने कहा था कि मेरे बेटे को कोई गाड़ी एस्कॉर्ट भी नहीं कर रही थी. अगर कोई मामले को बेवजह तूल देता है तो यह उसकी मर्जी है.
उप मुख्यमंत्री (Premchand Bairwa) ने कहा था कि मेरा बेटा 18 साल का नहीं है. बता दें कि एक स्पताह पहले उपमुख्यमंत्री के बेटे की खुले हुड वाली जीप में पुलिस एस्कॉर्ट के बीच गाड़ी दौड़ाने की रील वायरल हुई थी. गाड़ी में उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे, जिसमें से एक का नाम कार्तिकेय भारद्वाज था, जिसकी पहचान कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के रूप में हुई थी.