जयपुर: राजस्थान रोडवेज के यात्रियों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
क्या हैं खास फीचर्स?
22 डिपो को मिली बसें
ये बसें प्रदेश के 22 डिपो में वितरित की गई हैं, जिससे बसों की कमी वाले रूटों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में रोडवेज घाटे में थी और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता था, लेकिन हमारी सरकार में रोडवेज अब मुनाफे में आ गई है. उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अधिकारी मौजूद रहे. यह पहल राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.