जयपुर में 472 परिवारों को मिला अपना घर! सीएम भजनलाल शर्मा ने सौंपी फ्लैट की चाबी

Amanat Ansari 13 Aug 2026 05:32: PM 1 Mins
जयपुर में 472 परिवारों को मिला अपना घर! सीएम भजनलाल शर्मा ने सौंपी फ्लैट की चाबी

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू समुदाय के 472 परिवारों को निशुल्क फ्लैट की चाबी सौंपी. जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा जयसिंहपुरा खोर में बनाए गए इन फ्लैटों का आवंटन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में किया गया. फ्लैट मिलने के बाद लाभार्थी परिवारों में खुशी का माहौल छा गया.

अब इन परिवारों को जयपुर में अपना स्थायी ठिकाना मिल गया है. प्रत्येक फ्लैट में एक रूम, हॉल, किचन और लेट-बाथ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस काम की शुरुआत करीब 10-12 साल पहले हुई थी.

आजादी के 80 साल बाद भी इन समुदायों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं के जरिए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने अपने पहले बजट में ही ऐसे परिवारों को आवास और पट्टा देने की घोषणा की थी. रोजगार के लिए ब्याज और अनुदान का भी प्रावधान है. नगरीय स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए घर मिलने के बाद वे बच्चों की बेहतर शिक्षा पर ध्यान दें. कार्यक्रम में अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे.

Jaipur Free Flats CM Bhajanlal Sharma Flat Allocation

Recent News