IPL ट्रॉफी जीतने के बाद पत्नी अनुष्का के साथ एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के पहुंचे आश्रम विराट कोहली

Amanat Ansari 02 Jun 2026 04:43: PM 1 Mins
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद पत्नी अनुष्का के साथ एक बार फिर प्रेमानंद महाराज के पहुंचे आश्रम विराट कोहली

मथुरा: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह वृन्दावन पहुंचे. दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनके आशीर्वाद लिए.

आश्रम सूत्रों के मुताबिक, विराट और अनुष्का सुबह करीब 7 बजे मास्क लगाए कार से श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने करीब दो घंटे बिताए. आश्रम से बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन का तिलक और त्रिपुंड साफ नजर आ रहा था. हाथ में उन्होंने एक धार्मिक पुस्तक भी ली हुई थी, जो आश्रम की ओर से उपहार में दी गई थी.

इस दौरान विराट ने स्वामी हित गोविंद शरण के आश्रम में भी दर्शन किए. बताते चलें कि इससे पहले अप्रैल में अक्षय तृतीया के मौके पर भी विराट वृन्दावन आए थे और प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं.

आरसीबी ने 31 मई को खेले गए आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया था. ट्रॉफी जीतने के कुछ ही दिन बाद विराट दंपति आध्यात्मिक शरण में पहुंचे.

Virat kohli Premanand Maharaj Virat Kohli win IPL 2026 Anushka Sharma

Recent News