CSK का साथ छोड़ KKR में शामिल हुए Dwayne Bravo, इस रोल में आएंगे नजर

Global Bharat 27 Sep 2024 01:09: PM 1 Mins
CSK का साथ छोड़ KKR में शामिल हुए Dwayne Bravo, इस रोल में आएंगे नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पूर्व वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर और आईपीएल के दिग्गज ड्वेन ब्रावो को अपना नया मेंटॉर नियुक्त किया है. वह गौतम गंभीर की जगह लेंगे.

40 वर्षीया ड्वेन ब्रावो ने एक दिन पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग में चोट लगने के बाद सभी क्रिकेट गतिविधियों से संन्यास लेने की घोषणा की. उन्होंने पिछले साल IPL छोड़ने का फैसला किया था और 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था. पिछले साल, उन्होंने कोचिंग की दिशा में ध्यान केंद्रित किया और अफगानिस्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए काम किया.

नाइट राइडर्स ग्रुप के CEO वेंकी मैसूर ने ब्रावो की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, "हमें खुशी है कि DJ ब्रावो हमारे साथ जुड़ रहे हैं. उनका व्यापक अनुभव और जीतने की अदम्य इच्छा हमारे खिलाड़ियों और टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगी." उन्होंने यह भी बताया कि ब्रावो की अन्य फ्रेंचाइजियों, CPL, MLC और ILT20 के साथ वैश्विक भागीदारी भी उनके लिए महत्वपूर्ण है.

ब्रावो KKR में दूसरी कोचिंग भूमिका निभा रहे हैं. 2023 में, उन्होंने पांच बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी कोच का पद संभाला था. चार अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने CSK के साथ चार IPL खिताब जीते हैं. IPL इतिहास में 183 विकेट लेकर, ब्रावो तीसरे स्थान पर हैं और वह आईपीएल इतिहास में वो दो बार पर्पल कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं ब्रावो ने 2013 और 2015 के आईपीएल एडिशन में पर्पल कैप अपने नाम किया था. 

KKR से जुड़ने के बाद ब्रावो ने कहा, "मैंने पिछले दस साल CPL में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा रहते बिताए हैं. मुझे नाइट राइडर्स की कार्यप्रणाली का बहुत सम्मान है, क्योंकि मैंने कई लीग में उनके खिलाफ खेला है. यह एक अनोखा स्थान है, जहां मालिकों की उत्साह, प्रबंधन की विशेषज्ञता और स्वागत योग्य माहौल है. मैं खिलाड़ी से कोच और अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शक बनने की दिशा में बढ़ रहा हूं, और यह मेरे लिए आदर्श मंच है."

आपको बता दें, ब्रावो ने कुल मिलाकर 582 टी20 मैचों में 631 विकेट लिए हैं और लगभग 7,000 रन बनाए हैं. उनके पास क्रिकेट में सबसे ज्यादा चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड भी है.

Dwayne Bravo Kolkata Knight Riders IPL 2025

Recent News