Ahmedabad Plane Crash Updates: परत दर परत कहानी शक की तरफ बढ़ती जा रही है! दुनिया भर में कई प्लेन हादसे होते हैं, लेकिन यह पहला ऐसा हादसा है जो रनवे से उड़ान भरने के चालीस सेकेंड बाद ही क्रैश हो जाता है! क्या विमान का तेल बंद हो गया था?
यहां हम आपको बता दें कि DVR और ब्लैक बॉक्स दोनों में अंतर होता है और अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स अभी रिकवर नहीं हुआ है।
DVR यानी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और ब्लैक बॉक्स दोनों का काम डेटा रिकॉर्ड करना होता है, लेकिन DVR आमतौर पर सिक्योरिटी कैमरों से फ्लाइट का वीडियो रिकॉर्ड करता है, जबकि ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा और कॉकपिट ऑडियो रिकॉर्ड करता है।
ATS को भी जांच में लगाया गया है! गुजरात ATS आतंकी गतिविधियों के दौरान जांच टीम का हिस्सा होती है।
DVR ये बताएगा कि प्लेन में यात्रियों के चढ़ने के दौरान क्या-क्या हो रहा था… यानी आधी कड़ी यहीं खुल जाती है! कई सबूत ज़िंदा मिले हैं जो जांच में मदद करेंगे!
रमेश ने कहा- “मुझे विश्वास नहीं होता, मैं कैसे ज़िंदा बचा…”
“सब कुछ मेरे सामने हुआ… मुझे पता नहीं कैसे ये हुआ… मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे ज़िंदा बाहर निकला। थोड़ी देर के लिए लगा कि मैं भी मरने वाला हूं। मेरी आंख खुली तो लगा कि मैं ज़िंदा हूं। मैंने सोचा मैं यहां से निकल सकता हूं और मैं निकल गया। टेक-ऑफ होते ही पांच-दस सेकेंड के अंदर लगा कि सब कुछ रुक गया है। बाद में ग्रीन और व्हाइट लाइट ऑन हो गई। फिर जैसे ही स्पीड बढ़ाई, उसी समय गिर गया और धमाका हो गया।
मेरी सीट प्लेन के जिस हिस्से में थी, वो बिल्डिंग के निचले हिस्से से टकराया होगा। ऊपर के हिस्से में आग लग गई थी, कई लोग वहीं फंस गए। शायद मैं सीट समेत नीचे गिर गया था। मैं जैसे-तैसे निकल पाया। दरवाजा टूट गया था और सामने कुछ खाली जगह दिखी, तो निकलने की कोशिश की। दूसरी तरफ दीवार थी, वहां से शायद कोई नहीं निकल सका। आंखों के सामने ही दो एयर होस्टेस, एक अंकल-आंटी और सब कुछ जल रहा था।“
प्लेन हादसे से दो दिन पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी की पूर्व अधिकारी सारा एडम्स ने चेताया था। उन्होंने लिखा था…
“भारत की धरती पर कोई बड़ा हमला होगा, ऐसा हमला जिसकी कल्पना भारत ने कभी नहीं की होगी! जिसकी प्लानिंग अफगानिस्तान में चल रही है!”
विमान बोइंग का था, जिसे अमेरिकी कंपनी अमेरिका में ही तैयार करती है। CIA अमेरिका की खुफिया एजेंसी है! ये महज़ इत्तेफाक है या साज़िश? यह पता करना होगा! क्योंकि विमान के उड़ते ही क्रैश हो जाने से कई सवाल खड़े होते हैं! DVR के साथ एक ‘ब्लैक मैजिक बॉक्स’ भी मिल चुका है। इस विमान में दो ब्लैक बॉक्स थे। वहां दोनों पायलटों ने क्या बात की? जांच टीम उसे सुनेगी, और शब्दों के मतलब निकाले जाएंगे।