AIMIM प्रमुख ओवैसी ने तिरुपति प्रसाद विवाद पर दी प्रतिक्रिया, जानें किसे बताया दोषी

Global Bharat 25 Sep 2024 08:39: PM 3 Mins
AIMIM प्रमुख ओवैसी ने तिरुपति प्रसाद विवाद पर दी प्रतिक्रिया, जानें किसे बताया दोषी

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल को लेकर छिड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. धर्माचार्यों से लेकर सियासी दलों के नेताओं तक के बयान तिरुपति लड्डू विवाद पर सामने आए हैं. इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने तिरुपति के प्रसाद को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है, अगर ऐसा हुआ है तो गलत है. उन्होंने कहा कि हम भी इसे गलत मानते हैं और ये नहीं होना चाहिए था, ये आस्था का विषय है, लेकिन हम हमारे धर्म में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ेंः Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति में 'बीफ वाले लड्डू' खा चुके हिंदुओं के लिए महंत रविंद्र पुरी ने बताया शुद्ध होने का फॉर्मूला

इससे पहले आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जनसेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर आक्रोश जताया था. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल दौरान, तिरुपति बालाजी प्रसाद में पशु मेद (मछली का तेल, सूअर की चर्बी और बीफ़ वसा) मिलाए जाने की बात के संज्ञान में आने से हम सभी अत्यंत विक्षुब्ध हैं. तत्कालीन वाईसीपी (YCP) सरकार द्वारा गठित टीटीडी (TTD) बोर्ड को कई सवालों के जवाब देने होंगे!

इस सन्दर्भ में हमारी सरकार हरसंभव सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. लेकिन, यह समूचा प्रकरण मंदिरों के अपमान, भूमि संबंधी मुद्दों और अन्य धार्मिक प्रथाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चिंतनीय प्रकाश डालता है. अब समय आ गया है कि पूरे भारत में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अविलंब ‘सनातन धर्म रक्षा बोर्ड’ का गठन किया जाए. सभी नीति निर्माताओं, धार्मिक प्रमुखों, न्यायपालिका, आम नागरिकों, मीडिया और अपने-अपने क्षेत्रों के अन्य सभी दिग्गजों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक सार्थक बहस होनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः Tirupati Prasad Controversy: पवन कल्याण ने जगन मोहन रेड्डी के साथ-साथ प्रकाश राज को भी सुना दिया

मेरा मानना है कि हम सभी को किसी भी रूप में ‘सनातन धर्म’ के अपमान को रोकने के लिए अविलंब एक साथ आना चाहिए. बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu) ने पिछली वाईएसआर कांग्रेस (YSR Congress) सरकार पर बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया है कि राज्य में जब वाईएसआर कांग्रेस की सरकार थी तो तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple) में प्रसाद में मिलने वाले लड्डूओं में जानवरों की चर्बी मिलाई (Animal fat in Prasad) जाती थी. सीएम चंद्रबाबू (CM Chandrababu) ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी प्रयोग करती थी.

वहीं वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) की अगुवाई वाली पार्टी ने नायडू के आरोप को खारिज कर दिया है और इसे दुर्भावनापूर्ण बताया है. बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) ने आरोप लगाया है कि जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) की सरकार में तिरुपति में जो लड्डू मिलते थे, उसमें जानवरों की चर्बी मिलाई जाती थी और चर्बी को शुद्ध घी कह देते थे. सीएम नायडू ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने तिरुमला (Tirumala) की पवित्रता को कलंकित किया है. उन्होंने अन्नदानम (Annadanam) यानी मुफ्त भोजन की गुणवत्ता से समझौता किया और शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल कर पवित्र तिरुमला लड्डू को दूषित किया.

यह भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर के लाडू में पशु चर्बी विवाद के बीच अमूल ने दी सफाई, कहा- 'हमने मंदिर को घी...'

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इस खुलासे ने भक्तों में चिंता पैदा कर दी है, हालांकि अब हम शुद्ध घी का इस्तेमाल कर रहे हैं और टीटीडी (TTD) की पवित्रता की रक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं. बता दें कि तिरुपति मंदिर का प्रबंधन तिरुपति देवस्थानम (Tirupati Devasthanam) यानी टीटीडी के हाथों में है. इधर सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोप को वाईएसआर कांग्रेस ने खारिज कर दिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी (YV Subba Reddy) ने सीएम नायडू पर ही मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा दिया है.

सुब्बा रेड्डी (Subba Reddy) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को नुकसान पहुंचाया है और तिरुमला प्रसाद को लेकर उनकी टिप्पणी बेहद दुर्भावनापूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह बात फिर से साबित हो गया है कि राजनीतिक लाभ के लिए चंद्रबाबू नायडू किसी भी हद तक गिर सकते हैं.

AIMIM Tirupati Laddu Controversy Asaduddin Owaisi

Recent News