ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा दावा, 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए गए

Amanat Ansari 09 Aug 2025 01:10: PM 1 Mins
ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा दावा, 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए गए

बेंगलुरु: भारतीय वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आज सुबह खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक अन्य बड़े विमान को मार गिराया गया. यह इस मेगा सैन्य अभियान के दौरान पाकिस्तान की वायुसेना को हुए नुकसान की पहली बड़ी जानकारी है. पांच विमान के साथ एक AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) को भी मार गिराया गया.

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बेंगलुरु में एयर मार्शल कटरे वार्षिक व्याख्यान के दौरान यह खुलासा किया. उन्होंने रूसी निर्मित S-400 वायु रक्षा प्रणाली को इन हवाई जीत का श्रेय दिया. उन्होंने कहा, "ये हैं हमले से पहले और बाद की तस्वीरें (बाहवलबुर - जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय)... यहां लगभग कोई अतिरिक्त नुकसान नहीं हुआ... आसपास की इमारतें काफी हद तक सुरक्षित हैं...

उन्होंने आतंकी ठिकाने की सैटेलाइट इमेजरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे पास न केवल सैटेलाइट तस्वीरें थीं, बल्कि स्थानीय मीडिया के जरिए भी हमें आंतरिक तस्वीरें मिलीं. भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर नामक सैन्य अभियान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया. यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें कुछ हफ्ते पहले 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी.

उधर स्पेन भी अमेरिका को बड़ा गच्चा दे गया है. स्पेन ने यूएस से F-35 फाइटर जेट के सौदे से इनकार कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि स्पेन अमेरिका से 50 एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने वाला था, लेकिन जंग में इस फाइटर जेट की भूमिका देखकर स्पेन ने सौदा करने से इनकार कर दिया है और यूरोप में बनीं Eurofighter Typhoon और FCAS (Future Combat Air System) पर  भरोसा जताया है.

5 Pakistani fighter jets shot down Operation Sindoor Air Force Chief Air Chief Marshal AP Singh

Recent News