30 घंटे की देरी से सैन फ्रांसिस्को पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट, यात्रियों को लौटाया जएगा पूरा किराया

Global Bharat 20 Jul 2024 06:31: PM 1 Mins
30 घंटे की देरी से सैन फ्रांसिस्को पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट, यात्रियों को लौटाया जएगा पूरा किराया

सैन फ्रांसिस्को पहुंचने वाली अपनी उड़ान में 30 घंटे की देरी के बाद एयर इंडिया की टीम ने घोषणा की है कि वे यात्रियों को पूरा किराया वापस करेंगे और एयरलाइन के साथ भविष्य वाउचर भी प्रदान करेंगे. इसे लेकर एयर इंडिया इंडिया पत्र लिखकर कहा है कि सैन फ्रांसिस्को की यात्रा के दौरान आपको हुई असुविधा के लिए कृपया हमारी ईमानदारी से क्षमायाचना स्वीकार करें.

एयरलाइन्स ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को पहुंचाना है और इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर राहत उड़ान भेजी. हालांकि हम आपके अनुभव को भुला नहीं सकते, लेकिन अपनी ईमानदारी से खेद व्यक्त करने के लिए हम आपकी यात्रा का पूरा किराया वापस करेंगे और आपको एयर इंडिया पर भविष्य की यात्रा के लिए वाउचर प्रदान करेंगे.

बता दें कि सैन फ्रांसिस्को के लिए एयर इंडिया की उड़ान नई दिल्ली से उड़ान भरने के करीब 30 घंटे बाद अमेरिकी शहर के हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरी. फ्लाइट को पहले को 18 जुलाई को तकनीकी कारणों से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (UNKL) पर डायवर्ट किया गया था.

शनिवार को अंतिम अपडेट में बया कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से सैन फ्रांसिस्को पहुंच गई. यात्रियों और चालक दल को विमान से उतारकर आगे की प्रक्रिया के लिए टर्मिनल भवन में ले जाया गया. चूंकि एयर इंडिया के पास केजेए में अपना स्टाफ नहीं था, इसलिए उन्होंने यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तीसरे पक्ष की सहायता की व्यवस्था की.

बता दें कि शुक्रवार को Microsoft कंपनी में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन सेवाओं में दिक्त पेश आ गई थी. जिससे भारत सहित दुनिया भर के ग्राहक प्रभावित हुए. इस ग्लीच के बाद डेल्टा, यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइंस सहित प्रमुख अमेरिकी वाहकों ने सभी उड़ानों को रोक भी रोक दिया गया था. साथ ही बर्लिन एयरपोर्ट ने सभी उड़ानों को निलंबित करने की घोषणा की थी.

Recent News