हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण त्रिची के ऊपर एयर इंडिया के विमान में आपातकाल घोषित

Global Bharat 11 Oct 2024 08:14: PM 1 Mins
हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण त्रिची के ऊपर एयर इंडिया के विमान में आपातकाल घोषित

त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बीच उड़ान में हाइड्रोलिक समस्या आ गई, जिसके कारण लैंडिंग गियर में गंभीर खराबी आ गई है. विमान में 140 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिल रही है. विमान को वापस त्रिची एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है, जहां यह संभावित आपातकालीन लैंडिंग की तैयारी की जा रही है.

वहीं लैंडिंग के दौरान आग लगने के जोखिम से बचने के लिए, विमान अपने ईंधन लोड को कम करने के बाद उतरने का प्रयास करेगा. संभावित बेली लैंडिंग के लिए तैयारी की जा रही है, एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां स्टैंडबाय पर हैं. एयरपोर्ट के अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और आपातकाल से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा है, ताकि लैंडिग के दौराम प्लेन में आग न लग जाए. इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराए जाने की संभावना जताई जा रही है.

Air India flight Trichy Sharjah faced a technical problem"

Description of the author

Recent News