पूर्वांचल में सपा ने बढ़ाई BJP की टेंशन! मऊ के उत्पल राय समेत तीन नेताओं की एंट्री, अखिलेश बोले- कमल मुरझा गया है...

Global Bharat 21 Nov 2026 09:58 PM 1 Mins
पूर्वांचल में सपा ने बढ़ाई BJP की टेंशन! मऊ के उत्पल राय समेत तीन नेताओं की एंट्री, अखिलेश बोले- कमल मुरझा गया है...

Up Politics News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में तीन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें मऊ के उत्पल राय, एनसीआर के अनिल कसाना और सीतापुर के अवधेश चौहान शामिल हैं। इन नेताओं के सपा में आने को पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम बता रही है।

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कमल मुरझा गया है, इसलिए अब नारा लगाया जा रहा है कि 'राधे-राधे कमल खिला दे'। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि हमारे यहां विदाई के समय राधे-राधे कहते हैं। भाजपा हटेगी तो संकट मिटेगा।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग भाजपा से मिला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA समाज के वोटों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखेगी, जिन्होंने पिछले दस वर्षों से भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम किया है।

जल जीवन मिशन को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने की योजना में लूट की गई है। यह सरकार भ्रष्टाचार करने में मास्टर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी योजना में भी भ्रष्टाचार किया गया है।

तीन नेताओं की सपा में एंट्री और अखिलेश यादव के तीखे बयानों ने प्रदेश की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। खासकर भाजपा के कमल पर तंज और चुनाव आयोग को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Akhilesh Yadav News Utpal Rai Joins Samajwadi Party Purvanchal Politics SP BJP Political Clash UP Politics 2027

Description of the author

Recent News