चंद्रशेखर आजाद के घर ओवैसी ने खाया खाना, बोले- यूपी जीतने के बाद दिल्ली जाएंगे, मोदी को हटाएंगे!

Global Bharat 21 Nov 2026 09:22 PM 1 Mins
चंद्रशेखर आजाद के घर ओवैसी ने खाया खाना, बोले- यूपी जीतने के बाद दिल्ली जाएंगे, मोदी को हटाएंगे!

Up Politics News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ भोजन किया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की मां भी मौजूद रहीं। साथ बैठकर खाना खाने की तस्वीर और इसके बाद ओवैसी के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

भोजन के बाद ओवैसी ने समर्थकों से सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का पूरे भरोसे के साथ साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप पूरे भरोसे के साथ सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का साथ दीजिए। लखनऊ जीतने के बाद इंशाअल्लाह, आपके दोनों भाई-बेटे दिल्ली की तरफ रुख करेंगे और वहां से मोदी को हटाएंगे। 

ओवैसी के इस बयान को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और विपक्षी राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। उनके बयान में चंद्रशेखर आजाद के साथ राजनीतिक साझेदारी और दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने की रणनीति का संकेत दिखाई देता है।

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की एनकाउंटर कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि यूपी पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में 35 से 36 प्रतिशत लोग अल्पसंख्यक समुदाय के हैं, जबकि हाफ एनकाउंटर के मामलों में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत तक है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर कमीशन ऑफ इंक्वायरी बनाया जाएगा। यह आयोग समुदाय का भेदभाव किए बिना सभी के साथ हुए अन्याय की जांच करेगा। ओवैसी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ सकती है। 

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Meeting Social Parivartan Morcha Owaisi Modi Statement UP Politics 2027

Description of the author

Recent News