5 करोड़ में रेप केस दबाने का आरोप! भगवंत मान की पत्नी को NHRC का नोटिस

Amanat Ansari 22 Aug 2026 02:11 PM 1 Mins
5 करोड़ में रेप केस दबाने का आरोप! भगवंत मान की पत्नी को NHRC का नोटिस

चंडीगढ़: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर लगे गंभीर आरोपों पर संज्ञान लिया है. आरोप है कि उन्होंने एक रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग की थी. आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और महानिदेशक पुलिस (DGP) को इस मामले की जांच कर दो सप्ताह के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) जमा करने के निर्देश दिए हैं.

NHRC की बेंच, जिसकी अध्यक्षता सदस्य प्रियंक कानूनगो कर रहे हैं, ने इस मामले को गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा प्रभाग को भी भेज दिया है. शिकायत में पूर्व पंजाब जज जस्टिस रंजीत सिंह के दावों का हवाला दिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री की पत्नी और रेप केस को पैसे के बदले दबाने की कोशिश का जिक्र है.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. NHRC ने केवल जांच और रिपोर्ट मांगी है. पंजाब सरकार और पुलिस को अब इन दावों की पड़ताल करनी होगी और अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपनी होगी. रिपोर्ट मिलने और उसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

NHRC Punjab Chief Minister Bhagwant Mann wife rape case allegation

Recent News