स्कूल के बहाने ओयो ले गया हैवान चाचा रिजवान, छात्रा से रेप किया रेप, गिरफ्तार

Global Bharat 27 Aug 2026 09:02 PM 1 Mins
स्कूल के बहाने ओयो ले गया हैवान चाचा रिजवान, छात्रा से रेप  किया रेप, गिरफ्तार


बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पीड़िता के रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने स्कूल छोड़ने के बहाने उसे अपने साथ लिया और खुर्जा क्षेत्र में NH-34 स्थित एक OYO होटल में ले गया,  यहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई.

शिकायत मिलने के बाद खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

मामले की जांच में पुलिस होटल से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है. साथ ही छात्रा और आरोपी के बीच संबंधों तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी. नाबालिग छात्रा से जुड़े इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है.

Bulandshahr OYO Rizwan Rape Case Khurja

Description of the author

Recent News