कन्हैया कुमार के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Global Bharat 21 May 2024 05:11: PM 1 Mins
कन्हैया कुमार के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट व स्याही फेंकने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कन्हैया के साथ बीते शुक्रवार को मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था.

कन्हैया कुमार जब चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी वक्त कुछ लोग उन्हें माला पहनाने आए और कन्हैया को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उनके ऊपर स्याही भी फेंका. आरोपी ने वीडियो वायरल कहा था कि भारत के टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाने वालों का वह यही हाल करेंगे.

देश का अपमान वह किसी कीमत पर नहीं सहेंगे. पीटने वाला मुख्य व्यक्ति लोनी निवासी दक्ष चौधरी बताया जा रहा है. इस मामले में पार्षद छाया शर्मा ने न्यू उस्मानपुर थाने में लिखित शिकायत दी थी.

आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक थी. इसमें कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार आए हुए थे. बैठक खत्म होने पर जब सब लोग बाहर जाने लगे तभी कुछ लोग आए कन्हैया कुमार को पीटने लगे.

Recent News