'हमको भी प्रधानमंत्री बनने का मन करता है… लेकिन के बना देगा?' उपेंद्र कुशवाहा की विरासत वाली बात पर भड़के अनंत सिंह

Amanat Ansari 26 Aug 2026 09:28 PM 1 Mins
'हमको भी प्रधानमंत्री बनने का मन करता है… लेकिन के बना देगा?' उपेंद्र कुशवाहा की विरासत वाली बात पर भड़के अनंत सिंह

पटना: बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर सियासी बयानबाजी कर दी है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के उस दावे पर उन्होंने तंज कसा, जिसमें कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार के राजनीति से हटने के बाद उनकी विरासत संभालने का हक उनकी पार्टी को मिलना चाहिए.

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने ठेठ अंदाज में कहा, ''हम कह रहे हैं कि हमको भी प्रधानमंत्री बनने का मन है… लेकिन के बना देगा?'' वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर उन्होंने खुलकर समर्थन जताया.

अनंत सिंह ने साफ कहा कि निशांत मुख्यमंत्री बनने के लिए हर तरह से योग्य हैं और उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता. नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश जैसा नेता न तो कभी हुआ है और न ही भविष्य में कोई उनके जैसा बन पाएगा.

अपनी ही सरकार के रुख से अलग जाते हुए अनंत सिंह ने हालिया छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी हों या न हों, लेकिन उन पर लाठियां चलाना किसी भी नियम-कानून के तहत सही नहीं है. सरकार को चाहिए कि छात्रों की समस्याओं को सुने और समझदारी से फैसला ले. लाठी चलाना कोई समाधान नहीं हो सकता.

Anant Singh Anant Singh news Anant Singh video

Recent News