अबू धाबी में जाकर अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, इंस्ट्राग्राम पर विक्की जैन के साथ शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर ट्रोल

Global Bharat 29 May 2026 03:07: PM 1 Mins
अबू धाबी में जाकर अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, इंस्ट्राग्राम पर विक्की जैन के साथ शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर ट्रोल

नई दिल्ली: टीवी और फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में वह अपने पति और बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ अबू धाबी वेकेशन पर पहुंचीं, जहां से उन्होंने अपने फैंस के लिए कई तस्वीरें साझा की. इन तस्वीरों में अंकिता अलग-अलग लुक में नजर आईं, लेकिन उनके हिजाब वाले अंदाज ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी.

अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों के साथ लिखा कि ये उनके अबू धाबी ट्रिप की खूबसूरत यादें हैं, जिनमें घूमना, मस्ती करना और खास पल बिताना शामिल है. तस्वीरों में वह पति विक्की जैन के साथ घूमती और एंजॉय करती दिखीं. हालांकि, कुछ तस्वीरों में उनके हिजाब पहनने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

कई लोगों ने उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए और तरह-तरह के कमेंट किए. कुछ यूजर्स ने पूछा कि उन्होंने हिजाब क्यों पहना, तो कुछ ने इसे धार्मिक नजरिए से जोड़ने की कोशिश की. वहीं, कई लोगों ने उनके फैसले और निजी पसंद का समर्थन भी किया. दूसरी तरफ, अंकिता के फैंस ने उनके लुक की तारीफ करते हुए उन्हें खूबसूरत और ग्रेसफुल बताया। कई लोगों ने उनकी और विक्की जैन की जोड़ी को भी पसंद किया और दोनों पर प्यार लुटाया.

यह पहली बार नहीं है जब अंकिता अपने पहनावे को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. इससे पहले भी उन्हें हिजाब पहने हुए देखा गया था, जिस पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं. फिलहाल, उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी हुई हैं.

Ankita Lokhande Hijab Ankita Lokhande Abu Dhabi Photo Vicky Jain Ankita Lokhande Instagram Ankita Lokhande Troll News Ankita Lokhande Hijab Controversy

Description of the author

Recent News