ब्लू साड़ी में राइफल संभाले अंकिता शर्मा... सोशल मीडिया पर छाया लेडी IPS का स्वैग

Amanat Ansari 21 Oct 2026 11:46 AM 1 Mins
ब्लू साड़ी में राइफल संभाले अंकिता शर्मा... सोशल मीडिया पर छाया लेडी IPS का स्वैग

IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव एसपी और 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान नीली साड़ी पहने अंकिता शर्मा ने कंधे पर AK-47 रखकर हवाई फायरिंग की. कैमरों के सामने उनका यह आत्मविश्वास भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

मंगलवार को राजनांदगांव में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें पुलिस विभाग के अस्त्र-शस्त्र और वाहनों की विधि-विधान से पूजा की गई. पूजन के बाद परंपरा के अनुसार हर्ष फायरिंग का क्रम शुरू हुआ. इसी दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने साड़ी में ही AK-47 संभालते हुए कई राउंड हवा में दागे. उनके इस अंदाज को कैमरे ने कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया.

लोगों ने कमेंट्स में अंकिता शर्मा को ‘लेडी सिंघम’ और ‘पावरफुल IPS’ कहकर सराहा. कई यूजर्स ने लिखा कि साड़ी और राइफल का कॉम्बिनेशन देखकर गर्व महसूस हो रहा है. कुछ ने उनकी ट्रेनिंग और आत्मविश्वास की तारीफ की. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर पुलिस लाइनों में शस्त्र पूजन की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है.

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी इसी दिन पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की मौजूदगी में शस्त्र और वाहनों का पूजन किया गया था. अंकिता शर्मा पहले भी कई मौकों पर अपनी दृढ़ता और कार्यशैली के लिए चर्चा में रही हैं. इस बार उनका यह वायरल लुक एक बार फिर साबित कर रहा है कि वर्दी हो या साड़ी, ड्यूटी और परंपरा दोनों को वे बखूबी निभाती हैं.

Recent News