Tej Pratap love story: तेज प्रताप यादव को प्यार करना ज्यादा ही भारी पड़ गया है, शनिवार को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेम प्रसंग के बारे में जनता को जानकारी दी, और रविवार को ही उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से पूरी तरह निष्कासित कर दिया है, फिलहाल पार्टी से तो 6 साल के लिए निकाला गया है लेकिन परिवार से कितने समय के लिए तेज प्रताप की छुट्टी हुई है इसके बारे में किसा को जानकारी नहीं हौ, लेकिन पूर्व रेल मंत्री ने अपने बड़े बेटे के आचरण को बेहद ही खराब बताते हुए ये एक्शन लिया है.
कल ही बताई थी प्रेम कहानी
तेज प्रताप इन दिनों मालदीव गये हुए थे. जहां से उन्होंने ध्यना लगाते हुए अपनी एक फोटे भी शेयर की थी, और इसके बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रेम कहानी के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि वो पिछले 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशन में हैं. और अब इस सच को दुनिया को बताना चाहते हैं. इस कदम को उनके चाहने वालों ने तो सराहा लेकिन उनके पिताजी को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. और एक ही झटके में पार्टी और परिवार से छुट्टी कर डाली.
लालू यादव ने किया ट्वीट
लालू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है हमारे ज्येष्ठ बेटे का आचरण ठीक नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप के कामों पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि उनका हमारे परिवार और पार्टी से की संबंध नहीं है, पार्टी से तेज प्रताप को 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है, हालांकि इस दौरान लालू यादव की तरफ से ये नहीं लिका गया कि परिवार से कब तक के लिए तेज प्रताप का बहिष्कार किया गया है. बता दें कि अक्सर अपनी अतरंगी हरकतों की वजह से तेज प्रताप विवादों और चर्चाओं में बने रहते हैं. फिर चाहे होली पर पुलिसकर्मी को नाचने के लिए धमकी देना हो या फिर श्रीकृष्ण का वेश धारण कर तेजस्वी को अर्जुन बताना ही क्यों ना हो.