गुलमर्ग में सेना का बनाया म्यूजियम Gul-A-Seum पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण, देखें तस्वीर...

Global Bharat 05 Sep 2024 03:09: PM 1 Mins
गुलमर्ग में सेना का बनाया म्यूजियम Gul-A-Seum पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण, देखें तस्वीर...

जम्मू कश्मीर में सैर सपाटे के लिए जाने वाले उन पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक नया केंद्र बन गया है जो गुलमर्ग भी जाना चाहते हैं, यहां जरूर जाएं.

यहां के स्की रेसॉर्ट (ski resort) में भारतीय सेना ने एक शानदार संग्रहालय (museum) बनाया है, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.

गुलमर्ग का यह म्यूजियम राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है और साथ ही प्रांतीय सुरक्षा व विकास में भारतीय सेना के योगदान को भी प्रदर्शित करता है.

बता दें कि धारा 370 हटने के बाद से ही यहां की पर्यटन क्षेत्र में और बढ़ावा देखने को मिला है. देश और विदेश के लोग बड़ी संख्य में जम्म-कश्मीर पहुंच रहे हैं.

हाल ही में उत्तर गृह राज्य में मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पर्यटन को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि धारा 370 निरस्त होने के बाद पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है.

राय ने जानकारी दी थी कि राज्य में 2024 तक कुल 1,08,41,009 जम्मू-कश्मीर पहुंचे. इनमें ना सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की कमाई में हर साल 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है.

Recent News