अरविंद केजरीवाल सुनवाई के लिए आज कोर्ट में हुए पेश, कल CBI  ने किया था गिरफ्तार

Global Bharat 26 Jun 2024 11:56: AM 1 Mins
अरविंद केजरीवाल सुनवाई के लिए आज कोर्ट में हुए पेश, कल CBI  ने किया था गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं. CBI ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत के मामले में कोर्ट में पेश किया है.

सीबीआई अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लाकर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की और पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड मांगा, जिस पर कोर्ट ने सीबीआई को केजरीवाल को हिरासत में लेने की इजाजत दे दी. वहीं मामले में बवाल को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर के बाहर भारी फुलिस फोर्स को तैनाय किया गया है.

बता दें कि ईडी के बाद सीबीआई ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है.

जबकि आज सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सीएम की जमानत पर सुनवाई होनै वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के साथ लंभी पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें लगा कि अब सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत है, तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. 

वहीं इस गिरफ्तारी के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि कल संसद सत्र में भयंकर बवाल मचने वाला है. इसी बीच AAP नेता संजय सिंह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा है कि केजरीवाल को कहीं सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिल जाए, इसलिए साजिश की गई है.  

बता दें कि अरविंदे केजरीवाल को पहले राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले रिहाई के आदेश पर रोक लगा दी थी. फिर आज खामियां गिनाते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दी गई थी.

Recent News