नेतन्याहू ने ट्रंप को फिर दी चुनौती, साफ कहा गाजा से सेना नहीं हटेगी

Amanat Ansari 05 Aug 2026 05:23: PM 1 Mins
नेतन्याहू ने ट्रंप को फिर दी चुनौती, साफ कहा गाजा से सेना नहीं हटेगी

यरुशलम: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गाजा शांति फ्रेमवर्क को लेकर मतभेद स्वीकार किए हैं. उन्होंने कहा कि हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण और गाजा पट्टी का सैन्यीकरण समाप्त किए बिना पुनर्निर्माण चरण की ओर नहीं बढ़ा जा सकता.

अल जजीरा के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हालिया समझौते को लेकर असहमतियां हैं, जिन्हें मैं छिपाता नहीं. हमास को निरस्त्र किया जाना चाहिए और गाजा पट्टी का सैन्यीकरण खत्म होना चाहिए, तभी पुनर्निर्माण की ओर बढ़ा जा सकता है. ये टिप्पणियां बोर्ड ऑफ पीस के हाई रिप्रेजेंटेटिव निकोले म्लादेनोव से मुलाकात के बाद आईं.

बोर्ड ऑफ पीस ने स्पष्ट किया कि आईडीएफ की वापसी येलो लाइन से आगे तभी होगी जब गाजा में सभी हथियार, सुरंगें और सैन्य ढांचे पूरी तरह नष्ट कर दिए जाएंगे. बोर्ड ने कहा कि हल्के और भारी हथियारों तथा सुरंगों पर यह शर्त लागू है. बोर्ड ऑफ पीस ट्रंप की गाजा शांति पहल के तहत गठित अमेरिकी समर्थित बहुराष्ट्रीय निकाय है, जो युद्धविराम, हमास निरस्त्रीकरण, पुनर्निर्माण और नागरिक शासन की निगरानी करता है.

इजरायल ने इसमें शामिल होने के बावजूद रोडमैप के क्रम, निरस्त्रीकरण और सैन्य वापसी के क्रम तथा बोर्ड की संरचना (जैसे तुर्की और कतर की भागीदारी) पर आपत्तियां जताई हैं. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक रूप से जारी गाजा रोडमैप इजरायल की स्थिति को पूरी तरह प्रतिबिंबित नहीं करता.

netanyahu trump gaza hamas

Recent News