सत्ता जाने के दो साल बाद सामने आएंगी शेख हसीना, बांग्लादेश ने दी भारत को चेतावनी

Global Bharat 05 Aug 2026 04:22: PM 1 Mins
सत्ता जाने के दो साल बाद सामने आएंगी शेख हसीना, बांग्लादेश ने दी भारत को चेतावनी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सत्ता जाने के दो साल बाद सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने आएंगी। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम का वर्चुअली हिस्सा बनेंगी। यह कार्यक्रम दिल्ली के सर मार्क टली ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। साल 2024 में अगस्त के दौरान हुए हिंसक छात्र प्रदर्शनों के बाद उन्हें बांग्लादेश छोड़कर जाना पड़ा था। इसके बाद भारत ने उन्हें सुरक्षित निर्वासन प्रदान किया है।

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबैद ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश पड़ोसी देश भारत के साथ संबंध खराब नहीं करना चाहता। हमारे उनके साथ अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि भारत हमारी बात समझेगा। हालांकि, उनके इस बयान को कुछ लोग चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।

हालांकि, भारत सरकार ने पूरे विवाद में अपना पक्ष स्पष्ट रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह एक निजी मीडिया संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम है और सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शेख हसीना बांग्लादेश लौटने का ऐलान कर सकती हैं।

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबैद ने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ भविष्य को देखते हुए आगे बढ़ना चाहता है और उम्मीद है कि भारत भी यही चाहता होगा। गौरतलब है कि 5 अगस्त को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा था। ठीक उसके दो साल बाद वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुनिया के सामने आएंगी।

Sheikh Hasina Bangladesh Public Appearance India Political Assylum

Description of the author

Recent News