सीएम आवास से विदा हुए अरविंद केजरीवाल, जानें कहां है नया ठिकना?

Global Bharat 04 Oct 2024 03:16: PM 2 Mins
सीएम आवास से विदा हुए अरविंद केजरीवाल, जानें कहां है नया ठिकना?

Arvind Kejriwal left CM residence: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को आधिकारिक सीएम आवास (Delhi CM residence) खाली कर दिया है. पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि वह 5 फिरोजशाह रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे, जो वर्तमान में AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पार्टी सांसद अशोक मित्तल को आवंटित 5, फिरोजशाह रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे.

उल्लेखनीय है कि मित्तल ने खुद अरविंद केजरीवाल को अपने आवास में शिफ्ट होने का प्रस्ताव दिया था. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के आवास से प्राप्त तस्वीरों में मिनी ट्रकों को आवास में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है. AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (AAP MP Ashok Mittal) ने केजरीवाल को अपना आधिकारिक आवास ऑफर किया और कहा कि उन्हें खुशी है कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक उनके साथ रहने जा रहे हैं.

जब अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले सीएम पद से इस्तीफा दिया, तो मुझे कुछ समय बाद पता चला कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है. मैंने उन्हें अपने दिल्ली स्थित घर में मेहमान के तौर पर रहने के लिए आमंत्रित किया. शायद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी उन्हें आमंत्रित किया हो...मुझे यह जानकर खुशी हुई कि उन्होंने मेरा घर चुना है और घर मिलने तक मेरे साथ रहने का फैसला किया है. इसलिए, एक कार्यकर्ता और सांसद के तौर पर यह मेरे लिए खुशी की बात है. मुझे उनसे सीखने का मौका मिलेगा. मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिल्ली चुनाव में जनता हमेशा की तरह उनका समर्थन करेगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर दिल्ली के सीएम बनेंगे.

इससे पहले, पार्टी ने कहा था, अरविंद केजरीवाल ऐसी संपत्ति की तलाश कर रहे हैं जो विवाद मुक्त हो और वहां रहने में कोई समस्या न हो. AAP ने बयान में कहा कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल सीएम आवास छोड़ दिया है. वह लोगों से जुड़े रहने के लिए नई दिल्ली के आसपास रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां से वह विधायक हैं. कई विधायक, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग AAP प्रमुख को अपने घर देने की पेशकश कर रहे हैं.

गौरतलब है कि 17 सितंबर को केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना (LG VK Saxena) को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसके बाद आतिशी (Atishi Marlena) ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था. कुछ दिनों पहले ही AAP प्रमुख को आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा किया गया था. केजरीवाल ने कहा कि वह तभी पद पर लौटेंगे जब उन्हें फरवरी 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता से नया जनादेश और ईमानदारी का प्रमाण पत्र मिलेगा.

Arvind Kejriwal left CM residence Arvind Kejriwal AAP Delhi CM Residence Atishi Marlena AAP MP Ashok Mittal Ashok Mittal

Recent News