''चुनाव आयोग देश की जनसंख्या घटाकर 50 करोड़ कर देगा...'' दिल्ली SIR ड्राफ्ट पर अरविंद केजरीवाल का तीखा तंज

Amanat Ansari 31 Aug 2026 04:30 PM 1 Mins
''चुनाव आयोग देश की जनसंख्या घटाकर 50 करोड़ कर देगा...'' दिल्ली SIR ड्राफ्ट पर अरविंद केजरीवाल का तीखा तंज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग पर तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग SIR के जरिए देश की जनसंख्या 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा.

केजरीवाल ने कहा, ''SIR के तहत दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आ गई है. 1.5 करोड़ में से 47 लाख वोटर के नाम नहीं हैं. भारत सरकार नाहक ही जनसंख्या को लेकर परेशान हो रही है. SIR के जरिए चुनाव आयोग हमारे देश की जनसंख्या घटाकर 50 करोड़ कर देगा.''

क्या है ड्राफ्ट लिस्ट में?

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित होने के बाद पता चला कि 1.45 करोड़ मतदाताओं में से करीब 47.7 लाख के नाम काट दिए गए हैं. ड्राफ्ट लिस्ट में लगभग 97.5 लाख मतदाता शामिल हैं. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म-6 और संबंधित दस्तावेजों के माध्यम से 30 सितंबर तक अपने दावे दाखिल कर सकते हैं. अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी.

दावों और आपत्तियों की जांच 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी. यह अभियान 30 जून से 17 अगस्त तक चला था. इस दौरान 67.18 प्रतिशत फॉर्म डिजिटल माध्यम से भरे गए. बाकी 47.7 लाख वोटर्स को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत्यु, डुप्लिकेट नाम और अन्य श्रेणियों में ‘अनुपलब्ध’ माना गया.

sir mews arvind kejriwal kejriwal on sir delhi sir

Recent News