बंगाल के आसनसोल में बवाल, मस्जिद के लाउडस्पीकर का आवाज कम कराने पहुंची पुलिस, भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया हमला

Global Bharat 16 May 2026 10:30: AM 2 Mins
बंगाल के आसनसोल में बवाल, मस्जिद के लाउडस्पीकर का आवाज कम कराने पहुंची पुलिस, भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया हमला

बंगाल के आसनसोल में बवाल, मस्जिद के लाउडस्पीकर का आवाज कम कराने पहुंची पुलिस, भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया हमला

asanol-jahangir-mohalla-loudspeaker-rule-violence-police-chowki-vandalism

Asansol violence : राज्य सरकार ने हाल ही में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं. इसके तहत मस्जिदों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की आवाज तय सीमा के भीतर रखने को कहा गया है, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो.

Asansol violence, Loudspeaker rule controversy, Jahangir Mohalla clash, West Bengal police attack, Asansol police chowki vandalism

आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जहांगीर मोहल्ला इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर इस्तेमाल को लेकर जारी नए नियमों का पालन कराने पहुंची पुलिस का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कुछ लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने हाल ही में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं. इसके तहत मस्जिदों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की आवाज तय सीमा के भीतर रखने को कहा गया है, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी न हो. प्रशासन की तरफ से सभी धार्मिक संस्थाओं से नियमों का पालन करने की अपील भी की गई थी.

इसी अभियान के तहत शुक्रवार को आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र की पुलिस कई इलाकों में पहुंची थी. पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधन से बातचीत कर उन्हें नए नियमों की जानकारी दी. इसी दौरान जहांगीर मोहल्ला इलाके में कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया. पहले बहस हुई, लेकिन बाद में माहौल तनावपूर्ण हो गया. 

स्थानीय लोगों के अनुसार थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए. आरोप है कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने चौकी पर पथराव किया और वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचाया. घटना में चौकी की खिड़कियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को मौके पर भेजा.

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Asansol violence Loudspeaker rule controversy Jahangir Mohalla clash West Bengal police attack Asansol police chowki vandalism

Description of the author

Recent News