सिडनी: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी मोनिका राइट ने सोशल मीडिया पर गार्डनर पर बेवफाई का गंभीर आरोप लगाया है. मोनिका राइट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीममेट जॉर्जिया वॉल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यही वह महिला है, जिसके साथ मेरी पत्नी ने मुझे धोखा दिया."
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही रिश्ते में दरार आ गई. राइट के अनुसार, जब ऑस्ट्रेलिया महिला टीम भारत में वनडे विश्व कप खेलने गई थी, तब गार्डनर के व्यवहार में बदलाव आया. राइट जब भारत पहुंचीं तो उन्हें लगा कि कुछ ठीक नहीं है. घर लौटने के बाद गार्डनर ने अलग होने की बात कही. सूत्रों का दावा है कि गार्डनर ने घर से सामान लेकर चली गईं और सिर्फ शादी की अंगूठियां छोड़ गईं.
दोनों की मुलाकात और शादी
गार्डनर और राइट की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. दोनों ने 2024 में एक-दूसरे को प्रपोज किया और 2025 में शादी कर ली. शादी के बाद दोनों परिवार बढ़ाने की योजना भी बना रहे थे. एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वॉल या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस विवाद ने महिला क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है.