West Bengal Elections: हुमायूं कबीर अपनी सीट पर मजबूत, बंगाल में बनवा रहे हैं बाबरी मस्जिद

Amanat Ansari 04 May 2026 12:27: PM 1 Mins
West Bengal Elections: हुमायूं कबीर अपनी सीट पर मजबूत, बंगाल में बनवा रहे हैं बाबरी मस्जिद

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है. बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का विवादित दावा करने वाले हुमायूं कबीर अपनी सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं. 4 राउंड की गिनती के बाद हुमायूं कबीर 20,785 वोटों से आगे चल रहे हैं. उनके सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस की शाहिना मुमताज खान काफी पीछे हैं.

पार्टी छोड़ने और नई पार्टी का गठन

हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरे थे. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण को लेकर दिए गए बयान के बाद टीएमसी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. इसके बाद उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई और बंगाल चुनाव में अपनी ताकत आजमाने उतरे. मतगणना के दौरान हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक है और मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है.

राज्य में अभी तक का वोट शेयर  

  • बीजेपी: 44.84% (28,96,261 वोट) 
  • तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी): 41.76% (26,97,656 वोट) 
  • सीपीएम: 4.04% 
  • कांग्रेस: 3.09% 
  • नोटा: 0.85%

कुल मिलाकर राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है, लेकिन हुमायूं कबीर अपनी सीट पर स्वतंत्र ताकत के रूप में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. वहीं भाजपा स्पष्ट रूप से सरकार बनाती हुई दिख रही है. भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी के समर्थकों ने मिठाइयां बांटी, हालांकि यहां से ममता बनर्जी करीब 800 वोटों से शुभेंदु से आगे चल रही हैं.

Bengal Babri Masjid Humayun Kabir Humayun Kabir TMC Bengal Election Results

Recent News