कंगना रनौत ने राहुल गांधी से शादी वाली फर्जी खबर पर दिया तीखा रिएक्शन

Amanat Ansari 04 May 2026 02:28: PM 1 Mins
कंगना रनौत ने राहुल गांधी से शादी वाली फर्जी खबर पर दिया तीखा रिएक्शन

Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi: कंगना रनौत एक बार फिर विवादों से घिरी नजर आईं. इस बार सोशल मीडिया पर उनके नाम से फैलाई गई एक फर्जी खबर ने उन्हें नाराज कर दिया. राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की मीम्स और पोस्ट्स वायरल हो रही हैं. एक मीम पेज ने कंगना का फर्जी कमेंट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि अगर राहुल गांधी भाजपा जॉइन करेंगे तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं.

इस पोस्ट को देखते ही कंगना भड़क उठीं. उन्होंने उस मीम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ''यह कितनी घटिया फर्जी खबर है. राजनीति में भी महिलाओं की कोई इज्जत नहीं रह गई है. जो लोग ऐसी खबरें फैला रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए.'' अभिनेत्री ने साफ कहा कि वे ऐसे अपमानजनक मजाक बर्दाश्त नहीं करेंगी.

इस घटना के बीच कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल की शूटिंग में जुटी हुई हैं. फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं. टाइट शेड्यूल के चलते वे काफी बिजी हैं. साथ ही मंडी से सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को भी निभा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वे दिल्ली-मुंबई के बीच लगातार सफर कर रही हैं.

दिन में संसद सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली जाती हैं, तो रात को वापस मुंबई आकर शूटिंग करती हैं. कंगना ने इस फर्जी खबर को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है कि वे राजनीति में महिलाओं की गरिमा पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगी.

Kangana Ranaut Kangana Ranaut Video Kangana Ranaut Viral News Kangana Ranaut Rahul Gandhi

Recent News