IAF की पहली महिला 'टॉप गन' बनीं स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, बिहार की बेटी ने रचा नया इतिहास

Amanat Ansari 07 Aug 2026 09:03: PM 1 Mins
IAF की पहली महिला 'टॉप गन' बनीं स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, बिहार की बेटी ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की जांबाज अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. वह प्रतिष्ठित ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं. इस उपलब्धि के साथ भावना भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ कॉम्बैट टैक्टिशियन भी बन गईं.

ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE) में आयोजित 20 सप्ताह का यह कोर्स वायुसेना के सबसे कठिन और एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम में से एक है. TACDE को भारतीय वायुसेना का ‘टॉप गन स्कूल’ कहा जाता है, जिसकी तुलना अमेरिकी नौसेना के टॉप गन प्रोग्राम से की जाती है. इसमें केवल चुनिंदा फाइटर पायलटों को ही प्रवेश मिलता है.

बिहार की बेटी का गौरवशाली सफर

बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कंठ ने मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई की पढ़ाई की है. जून 2016 में वह अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ देश के पहले महिला फाइटर पायलट बैच में कमीशन हुई थीं.

2019 में वह डे-टाइम फाइटर जेट उड़ाने की योग्यता हासिल करने वाली भारत की पहली महिला बनीं. उन्होंने MiG-21 Bison और बाद में Su-30 MKI उड़ाया. 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं और 2024 में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट का हिस्सा रहीं.

indian air force Bhawana Kanth Indian air force 1st woman Top Gun pilot

Recent News