15 मिनट की सुनवाई और खत्म हुआ तलाक केस! CM विजय की पत्नी संगीता ने बदला फैसला

Global Bharat 07 Aug 2026 09:48: PM 1 Mins
15 मिनट की सुनवाई और खत्म हुआ तलाक केस! CM विजय की पत्नी संगीता ने बदला फैसला

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय को लेकर चल रहा हाईप्रोफाइल तलाक मामला शुक्रवार को अचानक खत्म हो गया. विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल अपनी तलाक याचिका वापस ले ली. कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकार करते हुए मौजूदा तलाक केस को बंद कर दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 7 अगस्त को हुई सुनवाई में संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश हुईं. उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं, इसके बाद जज ने उनसे कुछ देर सवाल-जवाब किए और उनकी वापसी की अर्जी स्वीकार कर ली. विजय की ओर से उनके वकील अदालत में मौजूद थे और याचिका वापस लेने पर आपत्ति नहीं जताई.

यह मामला फरवरी 2026 में शुरू हुआ था, जब संगीता ने चेंगलपट्टू की अदालत में तलाक की याचिका दाखिल की थी. याचिका में वैवाहिक संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे. हालांकि, तलाक की अर्जी वापस लिए जाने के बाद अदालत ने उन आरोपों पर कोई फैसला नहीं दिया.

विजय और संगीता की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है. दोनों ने 1999 में चेन्नई में शादी की थी. उपलब्ध अदालती रिकॉर्ड के मुताबिक, उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन जुलाई 1998 में ब्रिटेन में हुआ था, जबकि पारंपरिक वैवाहिक समारोह 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हुआ. दोनों के दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा.

खास बात यह है कि विजय ने इसी साल 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यानी मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही महीनों बाद उनके निजी जीवन से जुड़ा यह चर्चित कानूनी मामला अब फिलहाल खत्म हो गया है.

Vijay Sangeetha Divorce Vijay Wife Sangeetha Tamil Nadu CM Vijay Sangeetha Divorce Petition Vijay Divorce Case

Description of the author

Recent News